सोनभद्र मे अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने धूमधाम से मनाया जरासंध महाराज की जयंती ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,,- ओबरा / सोनभद्र | जनपद सोनभद्र अंतर्गत अखिल भारतीयवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने शाखा ओबरा मे जरासंध महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया l कार्यक्रम मे मौजूद संरक्षक मण्डल राम प्रसाद चन्द्रवंशी,राजेश्वरी प्रसाद चन्द्रवंशी, नन्दकिशोर चन्द्रवंशी ने संयुक्त रूप से कहा की चन्द्रवंशी समाज के लोगों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे अपने प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है , समाज को सरकार द्वारा राजनीतिक भागीदारी मे उपेक्षा से एक बड़े वर्ग चन्द्रवंशी समाज को उत्तर प्रदेश मे राजनीतिक विकास से वंचित किया जा रहा है जो ठीक नही है l राजनीतिक भागीदारी की पुरजोर वकालत संरक्षक मंडल द्वारा की गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया l जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे कहा कि चन्द्रवंशी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, अपने पराक्रम के दम पर मगध सम्राट जरासंध महाराज ने भारत के विभिन्न राज्यों पर शासन किया l जिसका जनपद सोनभद्र से गहरा नाता है l ओबरा,दुद्धी, रेणुकूटशाखा पर जरासंध महाराज की मूर्ति स्थापित सभी के सहयोग से किए जाने का ऐलान किया l जिससे समाज की आने वाली पीढ़ी इतिहास से अवगत हो सके l घर-घर जन जागरण कर समाज को एकजुट करने की बात कहीं l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष महेश्वर चन्द्रवंशी ने कहा कि समाज का विकास के लिए समय व अंशदान से समाज का उत्थान किया जाएगा l चन्द्रवंशी समाज के उत्थान में किए गए कार्य की सभी समाज के अग्रजों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए समाज के विकास के लिए आगे बढ़ चढ़कर युवाओं को आने का आह्वान किया l द्वारिका प्रसाद चन्द्रवंशी नें जरासंध महाराज के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा कर विजयगढ़ किला ऐतिहासिक रोचक संबंध बताया lओबरा शाखा के उदय प्रसाद चन्द्रवंशी ने कहा कि समाज के विकास के लिए आर्थिक सहयोग लिया जाए और समाज के विकास को गति दी जाए l रेनुकूट शाखा अध्यक्ष राजू प्रसाद चन्द्रवंशी नें कहा कि समाज के विकास के लिए जन जागरण करना आवश्यक है l पूर्व जिला अध्यक्ष छोटेलाल चन्द्रवंशी ने कहा हमारी एकजुटता से आने वाली पीढ़ी का व समाज का भला होगा l कार्यक्रम का शुभारंभ जरासंध महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित व हवन , पूजन कर सामूहिक रूप से लोकमंगल की कामना की गई l इस मौके पर जय बजरंग अखाडा समिति दुद्धी अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सभासद प्रतिनिधि चूर्क गौरव चन्द्रवंशी, दुद्धी जेबीएस बबलू चन्द्रवंशी, भंडारी चन्द्रवंशी,रोहित चन्द्रवंशी सहित प्रबुद्ध जन लोग मौके पर मौजूद रहे l कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment