सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र रावर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र नगवां ब्लॉक के अन्तर्गत चिरुई चौकी के आदिवासी बाहुल्य पहाड़ी ग्रामीण अंचल के मड़कुड़ी ग्राम सभा गुरुवार सुबह 9 बजे के लगभग नाबालिग टैक्टर चालक टैक्टर लेकर जा रहा था कि टैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई।जिसमें चालक रामबहादुर 15 वर्ष पुत्र राजकुमार गौड़ टैक्टर में दबने से घटना स्थल पर ही मोत हो गई।जिसकी सुचना चिरुई पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।चालक के घर पर मौत की सुचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

