संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर/ सोनभद्र– बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधीधाम में गुरुवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया वही मामले पुलिस द्वारा अन्य बिंदुओं पर जांच में जुट गई प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडे ने बताया कि बृजेश कुमार 20 वर्ष पुत्र लल्लू रजक निवासी गांधीधाम बुधवार की शाम घर से परिजनों से छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जाने को बोलकर निकला था जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार छत्तीसगढ़ के कोरबा में मजदूरी का काम करता था जो दीपावली और छठ का त्योहार मनाने अभी कुछ ही दिन पहले अपने घर बीजपुर आया था गुरुवार की सुबह जब राहगीरों ने बृजेश कुमार का शव को पेड़ से लटकता हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गया परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस में शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधी के लिए भेज दिया प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि अचानक मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment