अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। सामाजिक प्रगति परिषद संस्था के द्वारा विगत 8 वर्षों से ओबरा के रेणुका नदी छठ घाट पर मनाए जाने वाले भव्य देव दीपावली महापर्व का आयोजन होना सुनिश्चित है।इस संबंध में कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मां रेणुका की आरती काशी के विद्वानों के कर कमल द्वारा किया जाएगा एवं 21000 दीपदान, बच्चों द्वारा संदेशवाहक रंगोली बनाया जायेगा और मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है।
जिसमें भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू एवं गायिका ऋतु राय, नेहा जायसवाल के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। सामाजिक प्रगति परिषद के मुख्य संरक्षक पूर्व विधान परिषद सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम आयोजक सुशील मिश्रा संग्राम के नेतृत्व में 27 नवंबर की सुबह से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संस्था के सभी पदाधिकारी जोर शोर से लगे हुए हैं। इस सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम की भव्यता के परिपेक्ष विस्तृत चर्चा की गई। ताकि जनपद के दूरदराज के क्षेत्र से आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

