सेराजुल हुदा
– दुद्धी /सोनभद्र | जनपद अंतर्गत अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा सोनभद्र के तत्वाधान मे ओबरा शाखा जरासंध भवन पर जयंती कार्यक्रम उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा l मगध सम्राट जरासंध की जयंती के अवसर पर जनपद सोनभद्र के चन्द्रवंशी समाज के लोगों का एकत्रीकरण होगा l और संगठन को मजबूती प्रदान कराए जाने हेतु बैठक जिला सभा द्वारा की जाएगी l जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रूप से चंद्रवंशी समाज के गौरव जरासंध महाराज की जयंती जनपद ही नहीं कई प्रदेशों में धूमधाम से मनाया जा रहा है l जिलासभा सोनभद्र द्वारा जरासंध महाराज की जयंती ओबरा जरासंध भवन पर मनाया जाएगा l अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा सोनभद्र समाज के सभी शाखा – रेणुकूट,ओबरा, दुद्धी, रावर्ट्सगंज, रेनूसागर, शक्तिनगर, रामगढ़ आदि स्थानों पर जरासंध महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी l सभी चन्द्रवंशी समाज के लोगों से जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने ओबरा एवं अन्य शाखों में होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया है l

