अज्ञात कारणों से दो युवकों ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गावों मे अज्ञात परिस्थितियों मे दो युवकों ने किन्ही कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | जिसे लेकर पुलिस जांच मे जुट गयी है | परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे सोकर उठे ,परिजनों ने तत्काल दोनों युवकों को बारी बारी से अस्पताल लेकर भागे जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया | पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बीड़र गांव निवासी 27 वर्षीय आदित्य चौरसिया पुत्र रामेश्वर चौरसिया बीती रात्रि को अपने घर में पंखे के हुक में फंदा बना कर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई ,परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे सुबह सोकर उठे|
वहीं दूसरी तरफ कटौली गांव के 38 वर्षीय पेशे से मजदूर कमलेश कुमार पुत्र रामलाल ने भी घर मे पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली । पुलिस दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया ,वहीं घटना की जांच मे जुट गई है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment