मुख्यमंत्री जी के सख्त आदेश की अनदेखी करता आदर्श नगर पंचायत प्रशासन, पूरे नगर में घूमते निराश्रित गोवंश।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पहले की तरह इन दिनों पूरे नगर में निराश्रित गायों का घूमना बदस्तूर जारी है चाहे रामलीला मैदान का सब्जी मंडी, मुख्य राज्य मार्ग मेन मार्केट, कैलाश मंदिर, रेलवे कॉलोनी, बैरियर,प्रीतनगर एवं नगर के सभी स्थानों पे निराश्रित गायों को घूमते एवं लड़ते हुए देखा जा सकता है इसके लिए दोषी कौन लापरवाह पंचायत प्रशासन,गौं स्वामी।
सूत्रों की माने तो इसके लिए सर्वप्रथम इन गायों के स्वामी मूलरूप से ईश्वरीय द्रष्टि,मानवीय दृष्टि से पूर्ण रूपेण दोषी हैं जब तक गाय दुध देती हैं तब तक इन्हें खूंटे से बांधकर दूध का सेवन करते हैं इसके बाद जब गाय दूध देना बंद कर देती हैं तो ऐ गाय स्वामी बिना मोह-माया के छुट्टा छोड़ देते हैं जो पुरे नगर में चारा के लिए विचरण करते रहती हैं। सब्जी मंडी किसी सब्जी विक्रेता की अगर सब्जी खा लेती हैं तो नुकसान होने के कारण सब्जी विक्रेता छुटटा लाठी चलाकर मारते हैं जिससे ऐ गाये बेतहाशा भागने लगती है और सब्जी मंडी में सब्जी लेकर जा रहें महिला- पुरुष इनके चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं।साथ ही सब्जी विक्रेता की लाठी खाकर गाये भी चोटिल हो जाती हैं कुछ गाय और बैल मरखैल टाइप की होती है सीधे जाते हुए महिला,पुरुष बच्चों को पीछे से सिंघ लगाकर उठाकर पटक देती हैं जिससे बिना कसूर व्यक्ति बेडरेस्ट या हासपिटलाईज हो जाते हैं।
लगभग तीन से उपर हो गया पंचायत प्रशासन को निराश्रित गौं वंशों को पकड़वाकर इनके सही स्थान वृहत्त-गौंशाला भेजवाया जाय क्राइम जासूस न्यूज चोपन बार-बार इस जटिल मुद्दे को प्रकाशित करता रहता हैं। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा उ०प्र० शासन के आदेश की अनदेखी करते हुए निराश्रित गौं वंशों गौशाला भेजवाने के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया जिससे मुख्यमंत्री जी के आदेश की अवहेलना तो हैं हीं साथ साथ ही साथ खुले में घूम रहें निराश्रित के जान का खतरा के साथ आमजन-मानस के जान- माल का खतरा हैं। हर महीने दो-चार निराश्रित गाय-बैल गाड़ी की चपैट में आकर असमय काल के गाल समा जाती हैं।
स्थानीय संभ्रांत निवासियों ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के आदेशा-नुसार जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग कियाकि नगर पंचायत प्रशासन को सख्त से सख्त आदेशित करते हुऐ पूरें नगर में घूम रहें निराश्रित गायों को पकड़वाकर इन्हें सही स्थान गौशाला भिजवाया जाय। जिससे गायों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के जान-माल की सुरक्षा हो सकें और शासन की छवि आम-जनमानस में बनी रहें।
नोट- आज सुबह जब हम गाय फोटो सब्जी मंडी में खिंच रहें थे तो एक सब्जी बिक्रेता ने बताया कि आज की रात में वहीं एक गाय मरी पड़ी है हम कहें तो वह कहा कि लग रहा हैं नगर पंचायत की जेसीबी ले गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment