जुगैल /सोनभद्र पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद आलाकत्ल डण्डा बरामद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.11.2023 को थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/2023 धारा 147, 148, 149, 302/34 भा.द.वि. में वांछित अभियुक्त फोटू उर्फ देवान केवट उर्फ लंगड़ पुत्र जोखू केवट निवासी ग्राम कुरछा थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद आलाकत्ल डण्डा बरामद कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-*
1. फोटू उर्फ देवान केवट उर्फ लगड पुत्र जोखू केवट निवासी ग्राम कुरछा थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद आलाकत्ल डण्डा ।
*पुलिस टीम का विवरण –*
1. प्र0नि0 कुमुद शेखर सिंह थाना जुगैल जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 राधेमोहन सिंह कुशवाहा थाना जुगैल जनपद सोनभद्र ।

