दुद्धी से मक्का मदीना शरीफ मे उमरा के लिए 9 लोग हुए रवाना ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 9 लोगों का काफि़ला आज रविवार को जामा मस्जिद दुद्धी से उमरा के लिए मक्का मदीना शरीफ रवाना हुआ | इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहें | आपको मालूम रहे कि इस्लाम धर्म मे सभी लोगों की इच्छा होती है कि काश हम भी मदीना जाते, लेकिन ओ लोग बड़े़ ही खुश नसीब होते हैं जिन्हें मदीना जाने का मौका मिलता है | इन्ही लोगों मे से कस्बा दुद्धी के वार्ड नम्बर 11 के रहने वाले मो० सैफुल्लाह एडवोकेट, उनकी पत्नी जमीला बेगम, पुत्र हाफिज रजाउल मुस्तफा , वार्ड नम्बर -4 से अलीरजा़ हवारी और उनकी पुत्री राबिया खातुन सहित ग्रामीण क्षेत्रों से अली हुसैन, रज़ब अली, मो० इरफान और उनकी पत्नी रुखसाना खातुन शामिल रहीं | जायरीनों को सैकड़ों की संख्या मे मौजूद लोगों ने गले मिलकर नम आँखों से मुकद्दस सफर के लिए रवाना किया | इस मौके पर मुफ़्ती महमूद साहब, हाफिज तौहीद साहब, मौलाना काशिम साहब,जामा मस्जिद दुद्धी के सदर कल्लन खां, पुर्व सदर मो० शमीम अंसारी,हाजी सैय्यद फैजुल्लाह, हाजी नेजा़मुददीन , हाजी मैनुददीन, हाजी सईदू, कौनेन अंसारी, लाडले भाई, कमरुरज्जमा सिददीकी,सैय्यद ज्याऊल मुस्तफा, सरफराज़ खां, शहंशाह सिददीकी, तालिब रजा़
रिजवानुददीन सहित काफी संख्या मे अक़ीदत मंद लोग मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment