सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज बुधवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय ने तहसील क्षेत्र अंतर्गत जामपानी, छतरपुर गाँव मे धान की क्रॉप कटिंग कटिंग करायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम की अगुवाई मे पहुँचे लेखपालों की टीम ने जमपानी गाँव मे धान की क्रॉप कटिंग करवाई। क्रॉप कटिंग के दौरान पैदावार की स्थित का जायजा लेते हुए नमूने भी एकत्रित किए गए। एकत्रित क्रॉप कटिंग के द्वारा क्षेत्र मे पैदावार की स्थिति का आकलन किया जाता है | जबकि इसी अनुमान के हिसाब से सरकार किसानों के लिए एक मानक तय करती है जिससे किसानों की स्थिति समृद्धि एवं मजबूत हो सके ।
उप जिलाधिकारी सुरेश राय ने बताया कि जामपानी गाँव मे धान की क्रॉप कटिंग करायी गई है। क्रॉप कटिंग से क्षेत्र मे धान की पैदावार की स्थिति का आकलन किया जायेगा।

