चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना रॉवर्ट्सगंज पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,

चोपन /सोनभद्र पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना रॉवर्ट्सगंज पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.11.2023 को थाना रावर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 616/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त गंगा चौधरी उर्फ गंगा सागर चौधरी पुत्र स्व0 गोविन्द चौधरी निवासी डाला नई बस्ती इण्डियन बैंक के सामने थाना चोपन जनपद सोनभद्र को मुखबीर की सूचना पर बग्घानाला पुल के नीचे चोपन से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त अभियोग की विवेचना थाना प्रभारी चोपन द्वारा सम्पादित की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1. गंगा चौधरी उर्फ गंगा सागर चौधरी पुत्र स्व0 गोविन्द चौधरी निवासी डाला नई बस्ती इण्डियन बैंक के सामने थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष ।

*अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 53/23 धारा 379, 411, 353, 120बी भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 व 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम थाना रा0गंज सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0 126/23 धारा 353, 332, 147, 504, 419, 420, 120 बी भादवि व 3/58/72 उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 व 4/21 खान व खनिज अधिनयम व 3 लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।
3.मु0अ0सं0 47/2022 धारा 147,149,186,353,386,506 भादवि व 3/4 लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4.मु0अ0सं0 88/2022 धारा 279,337 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 सत्य प्रकाश मौर्या थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3. का0 सुनील कुमार यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment