अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र – दिन रविवार को चोपन थाने पर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली,धनतेरस एवं छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से
थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, सर्राफा व्यापारियों, गोताखोरों व समस्त हल्का प्रभारी, चौकी प्रभारी व पत्रकारों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न सम्भ्रान्त व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से एवं लोकतन्त्र के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी। साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।

