दम्पति ने डिस्चार्ज चैनल मे लगाई छलांग, तलाश जारी

---Advertisement---

 अनपरा सोनभद्र l अनपरा नगर पंचायत के भगत सिंह वार्ड निवासी एक दम्पति ने शनिवार की शाम आपसी विवाद से क्षुब्ध होकर डिबूलगंज स्थित अनपरा तापीय परियोजना के डिस्चार्ज चैनल मे छलांग लगा दी पुलिस के घंटो खोजबीन के बाद भी दोनों का कही पता नहीं लगा पुलिस सीआईएसएफ की मदद से खोजबीन मे जुटी है l भगत सिंह वार्ड निवासी दिलीप और धनवंतरी ने चार माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था l बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम दोनों मे किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और दोनों ने अनपरा तापीय परियोजना के डिस्चार्ज चैनल मे छलांग लगा दी घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया l सूचना पर पहुँचे अनपरा कोतवाल शेषनाथ पाल ने सीआईएसएफ की मदद से घंटो दोनो की तलाश की पर कही पता नहीं चला रात्रि अधिक होने के कारण सर्च अभियान को रोक दिया गया सुबह नाव और गोताखोरो की मदद से अभियान फिर से शुरू किया जा रहा है l समाचार लिखे जाने तक दोनों लोगो का शव बरामद नहीं हो पाया था l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment