दीपू तिवारी
(पिपरी सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी व पिपरी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले अभियुक्त सुनील उर्फ पहाड़ी पुत्र शंकर निवासी (40वर्ष) वार्ड नंबर 12 को पकड़ा गया। बता दूं कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सरीमन सोनकर व हमराहियों व्दारा दोपहर डेढ़ बजे हनुमान मंदिर तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 1.300 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया गया। वही पिपरी पुलिस ने मुकदमा संख्या 141/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पंजीकृत कर अभियुक्त को रिमांड हेतु न्यायालय भेज दिया गया।
आरोपी– सुनील उर्फ पहाड़ी पुत्र शंकर निवासी वार्ड नंबर 12 तुर्रा पिपरी थाना गिरफ्तार हुआ।
गिरफ्तारी टीम– पिपरी उप निरीक्षक सरीमन सोनकर, हेड कांस्टेबल देवी प्रसाद कुशवाहा द्वारा किया गया गिरफ्तार

