करमा पुलिस द्वारा 07 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ 01  अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

 मुस्तकीम खान,,

करमा /सोनभद्र पुलिस द्वारा 07 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ 01  अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विक्री एवं विक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.11.2023 को थाना करमा पुलिस द्वारा ग्राम केकराही में अभियुक्ता भगवन्ती देवी पत्नी हिमांशु मौर्या निवासी ग्राम केकराही थाना करमा जनपद सोनभद्र के पास से 07 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
भगवन्ती देवी पत्नी हिमांशु मौर्या, निवासिनी ग्राम केकराही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

*वांछित अभियुक्त का विवरण-*
हिमांशु मौर्या पुत्र राजेन्द्र मौर्या, निवासी ग्राम केकराही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-*
07 किलो 300 ग्राम अवैध गाँजा ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 दिग्विजय सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 चन्दन सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
4. का0 अल्पित सोनकर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
5. म0का0 रेखा यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment