अमवार से कनहर नदी उस पार कुदरी व अन्य गांवों में जाने वाले अस्थाई रप्टे का हुआ निर्माण।

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार में कुदरी -अमवार को जोड़ने वाली अस्थाई सड़क का निर्माण कनहर निर्माण कम्पनी द्वारा कराए जाने से आधा दर्जन ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं। रपटा का निर्माण हो जाने से अब कुदरी, बैरखड़, बरखोहरा, हरपुरा सहित अन्य ग्रामीणों को अब अमवार से होते हुए अपने गंतव्य तक जाने व आने के लिए चक्कर लगाने से बचत होगी। अस्थाई मार्ग के बन जाने से अब ग्रामीणों को 40-50 किलोमीटर की दुरी सिमट कर 4 से 5 किलोमीटर रह जाएगी जिससे काफ़ी राहत मिलने की उम्मीद हैं।
बता दें कि बरसात से कनहर नदी में बाढ़ के कारण कई गावों का सम्पर्क अमवार बाजार से करीब 4 – 5 महीने के लिए कट जाता हैं और ग्रामीणों को पकरी महुली या फिर विंढमगंज से होकर दुद्धी या अमवार आना -जाना पड़ता हैं लेकिन अब कनहर निर्माण कम्पनी द्वारा अस्थाई सड़क का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को अमवार, दुद्धी आना -जाना काफ़ी आसान होगी।

कनहर निर्माण कम्पनी एचईएस इंफ़्रा प्रा. लि. कम्पनी के सत्यनारायण राजू ने बताया कि आने वाली दीपावली व छठ पूजा तथा ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए अस्थाई सड़क का निर्माण करा दिया गया हैं। उक्त अस्थाई सड़क से आवागमन एक नवम्बर से चालू हो गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment