सोनभद्र आज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया एवं पुलिस लाइन/कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने सम्बन्धित शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/आपरेशन, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस लाइन/कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
इसके अतिरिक्त जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया व उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी ।
भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 31, 2023 8:49 AM
---Advertisement---

