कनहर नदी में दोस्तों के संग पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने की आशंका,

---Advertisement---

 

(विंढमगंज सोनभद्र ) थाना क्षेत्र के जंगल व पहाडों से घिरा डूमरा ग्राम पंचायत में कनहर नदी में पत्थरों से टकराकर कल कल बहती जलधार के बीच मनोरम जोरकहू पिकनिक स्थल पर अपने दोस्तों के संग निकले युवक की कनहर नदी में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है।
महुली निवासी चंदन कुमार (22 वर्ष) पुत्र दिवाकर सिंह गोंड़़ बीते रविवार को अपने दोस्तों के संग जोरकहू में पिकनिक मनाने गया था। शाम चार बजे के करीब वह नदी में नहाने उतरा लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। दोस्तों का मानना है कि शायद वह गहरे पानी में चला गया हो और तेज बहाव के कारण नदी की धारा में समा गया हो। काफी खोज बीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर दोस्तों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचकर देर शाम तक युवक की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। वही सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी मय पुलिस आज सुबह से ही स्थानीय तैराक लोगों की मदद से नदी की बीच धार सहित कई जगहों पर तलाश जारी है मौके पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग जमे हुए हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment