सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाबत कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह ने बताया मृतक वृद्ध महिला बेचनी देवी पत्नी रामलाल उम्र 80 वर्ष निवासी झारो खुर्द बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

