सीएम योगी ने विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा अर्चना, मिर्जापुर को दी करोड़ों की सौगात

---Advertisement---

 

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे. यहां उन्‍होंने सबसे पहले विंध्यवासिनी मंदिर में मां का पूजा अराधना किया. इसके बाद सीएम ने ‘विंध्य शक्ति सम्मान’ एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण किया.

मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने जनपद मिर्जापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई समाज उन्नति नहीं कर सकता.

आधी आबादी को मिला अधिकार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार महिलाएं राजनीतिक एजेंडे में शामिल हुई हैं. जन धन अकाउंट, आयुष्मान योजना, स्वामित्व योजना व अन्य योजनाओं के साथ देश की नई संसद बनने के साथ देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिला. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से नारी शक्ति के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ. ये नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करने का अवसर है.

पिछली सरकारों पर बोला हमला
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर लोगों को बांटती थीं. सामाजिक ताने-बाने को तोड़ते हुए काम करती थीं, लेकिन भाजपा विकास की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को देती है.

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment