शक्तिनगर/सोनभद्र गांजा नजायज के साथ 01अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विक्री एवं विक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.10.2023 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त सोनू चन्द्रवंशी पुत्र शीतल राम निवासी ग्राम जमशीला थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-154/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. सोनू चन्द्रवंशी पुत्र शीतल राम निवासी ग्राम जमशीला थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 किलो 250 ग्राम गांजा ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी दिनेश कुमार यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी मुकेश सोनकर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

