रवि सिंह,,दुद्धी/सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में गुरुवार दोपहर बाद कस्बा इंचार्ज आशीष पटेल ने पुलिस बल के साथ रेड मारी।इस दौरान प्रतिष्ठान में मौजूद कुछ लोगो में हड़कंप मच गई करीब आधे घंटे होटल में मौजूद लोगो से पूछ
ताछ के दौरान पुलिस को महिला व पुरुष से संतुष्ट जवाब नही मिला और इंट्री रजिस्टर जांच के दौरान उपस्थित लोगो का नाम अंकित नही होने पर मैनेजर सहित एक महिला पुरुष को थाने ले जा कर खबर लिखे जाने तक पूछ ताछ की। बतादे कि उक्त प्रतिष्ठान पूर्व में जेपी होटल ने नाम से थी वर्तमान में कोई नाम अंकित नही पाया गया।

