25 केवी ट्रांसफार्मर के साथ नया विधुत कनेक्शन लगवाने की उपभोक्ताओं ने किया मांग।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मारकुंडी गुरमा मुख्य मार्ग स्थित रेलवे लाईन नयी बस्ती के लोगों ने विधुत विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से कयी वर्षों से नया कनेक्शन मागने के साथ 10 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 25 केवी ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग करते चले आ रहें हैं लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया है।जिससे विधुत उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
उक्त सम्बंध में अजय कुमार यादव ,अभय कुमार संजय सिंह रैन सिंह कमलेश यादव राजेश कुमार पटेल राजेश मिश्रा इत्यादि लोगों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व दर्जन भर उपभोक्ताओं के मद्देनजर विभाग व्दारा 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगया गया था ।वर्तमान समय में लगभग 5 पावर कनेक्शन के साथ 30 से उपर कनेक्शन धारक हैं दर्जन भर नया कनेक्शन धारक लाईन में लगे हुए हैं।लेकिन विभागीय अधिकारियों व्दारा न तो नया कनेक्शन ही दिया जा रहा है और न तो 25 केवी का ट्रांसफार्मर ही लगया जा रहा हैं।विभाग व्दारा ओभर लोड दिखा कर नया कनेक्शन भी नहीं दिया जा रहा हैं।
इस सम्बंध में उपभोक्ताओं ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टलर पर प्रार्थना पत्र लिखकर तत्काल नया कनेक्शन दिलवाने के साथ 25 के्वी का ट्रासफार्मर लगवाने की मांग किया ।जिससे आमजनमानस को राहत मिल सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment