हिण्डाल्को ने किसानों के मध्य वितरित किये उन्नत किस्म के बीज

---Advertisement---

एम एस हशन,

रेणुकूट/सोनभद्र ।
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किसान क्लब के प्रगतिशील किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से उन्नत किस्म के सब्जी के बीज एंव कीटनाशक स्प्रे मशीन का वितरण किया गया।

आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन नागेश एवं विशिष्ट अतिथि क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह ने दुद्धी तहसील के म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी ब्लाक के किसान क्लब के 376 किसानों को फसल पैदावार बढ़ाने तथा उससे होने वाली आमदनी में वृद्धि हेतु प्याज, चना, मटर, टमाटर, फूलगोभी, मिर्च, बैंगन, पत्तागोभी, मूली, पालक एंव धनिया इत्यादि के उन्नत किस्म के बीज एंव कीटनाशक स्प्रे मशीन वितरित किया।

अपने सम्बोधन में श्री नागेश ने किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा श्री जसबीर सिंह ने नये व अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख श्री अभिजीत ने उपस्थित किसानों से अपने अपने खेतों की मिट्टी की जांच आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोंलाजी पार्क स्थित मृदा परीक्षण केंन्द्र में कराने की सलाह देते हुए बताया कि मृदा की गुणवत्ता जांच कर किसान कम लागत में ही अधिक उत्पादन का लाभ उठा सकते हैं। आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलाजी पार्क के कृषि विशेषज्ञ श्री अंकित दुबे ने किसानों को सब्जी उत्पादन हेतु खेती की तैयारी करने, बीज शोंधन एवं कीटों से फसल के बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के श्री राजेश सिंह ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now