बग्घा सिंह,
बीजपुर(सोनभद्र):स्थानीय बाजार के सब्जी मंडी में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा आगमण, कंस वध का जीवित मंचन किया गया।कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों द्वारा सुंदर रास का भी मंचन किया गया वही कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के गए भजनों पर पंडाल में उपस्थित दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।रामलीला समिति के अध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्त ने बताया कि रास लीला का कार्यकर्म 6 दिन का रखा गया था उसके बाद गुरुवार से रामलीला का जीवित मंचन किया जाएगा वही रविवार को भगवान श्रीराम की विशाल बारात निकाली जाएगी।समिति के अध्यक्ष ने बताया कि राम सीता विवाह के दिन गरीब कन्याओं की शादी का प्रोग्राम रखा गया है जिसमे रजिस्ट्रेशन के लिए अपील की गयी है गरीब कन्याओं की शादी में क्षेत्र समाजसेवी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

