अनपरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक सिंह, महामन्त्री बने वली अहमद सिद्दिकी

---Advertisement---

अमन खान,
अनपरा सोनभद्र l अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित अधिकारी अतिथि गृह मे वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश भटनागर, अतुल शाह व अशोक तिवारी की अध्यक्षता मे एक बैठक कर प्रेस क्लब का गठन किया गया जिसमे सर्व सम्मति से अनपरा प्रेस क्लब का अध्यक्ष ,महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। बैठक मे उपस्थित पत्रकारो ने सर्वसम्मति से दीपक सिंह को अध्यक्ष, वली अहमद सिद्दिकी को महामंत्री ,जगदीश साहनी को उपाध्यक्ष व संदीप यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया । बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश भटनागर ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारिता मे कोई छोटा या बड़ा नहीं होता हर कलमकार की अपनी अपनी भूमिका होती है l अतुल शाह ने कहा कि पत्रकारो मे एक दूसरे के प्रति समान भाव होना चाहिए l एक पत्रकार को निर्भीक और निडर होकर अपनी लेखनी से समाज की कुरीतियों के प्रति आवाज़ बुलंद करनी चाहिए l अशोक तिवारी ने कहा कि अनपरा प्रेस क्लब से युवा पत्रकारों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा l प्रेस क्लब के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जो सम्मान साथी कलमकारों ने दिया है उसे बरकरार रखूँगा साथ ही किसी भी साथी पत्रकार का उत्पीड़न होने पर कंधा से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहूँगा l बैठक मे वरिष्ठ पत्रकार टी एन सिंह, संजय द्विवेदी,एस बी सिंह, मुकेश कुमार, अमरीश शर्मा उर्फ निक्कू,अश्वनी ठाकुर अजयन्त कुमार सिंह, गोविंद मिश्रा,अरविन्द प्रकाश मालवीय,राजेश कुमार गौड,मुकेश,चन्दन गुप्ता,विक्की राम ,नौशाद अंसारी, आकाश यादव, नेहाल अहमद, सुमित, अमन खान, अभिषेक आदि मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment