दीपू तिवारी की खास रिपोर्ट
(पिपरी सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में वारण्टी /वांछित की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 179/2022 घाटा 379,419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना पिपरी जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित काफी दिनों से चल रहा वाछित अभियुक्त सुधीर कुमार गुप्ता पुत्र छक्कू साह निवासी केन्दुआ बामण्डी थाना ममूर हण्ट जिला चतरा झारखण्ड को मुखबीर की सूचना पर दिनांक 10.10.2023 को समय 21.15 बजे रेनुकूट रेलवे स्टेशन से अभियुक्त को उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी मय हमराह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वाछित अभि० को मा० न्यायालय रवाना किया गया।
नाम पता वारण्टी अभियुक्तगण….. 1. सुधीर कुमार गुप्ता पुत्र छक्कू साह निवासी केन्दुआ वामण्डी थाना ममूर हण्ट जिला चतरा झारखण्ड
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास…… (1) मु0अ0सं0 179/2022 धारा 379,419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण…..
(1) उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र।
(2) का रोहित कुमार सरोज चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र
(3) का० सिकन्दर सरोज चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र,

