दुद्धी क्षेत्र मे बुधवार 11 अक्टूबर को 6 घंटे के लिए बिजली रहेगी बंद ||

By:

On: Wednesday, October 11, 2023 1:55 AM

---Advertisement---

(सेराजुल हुदा ,क्राइम जासूस)

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी क्षेत्र मे 11 अक्टूबर दिन बुधवार को 6 घंटे के लिए बिजली रहेगी बंद | इस बात की जानकारी बिजली विभाग के अवर अभियंता अनिल कुमार ने मीडिया को दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत 33 केवीए लाइन के तार के ऊपर आने वाले पेड़ के टहनियों की छटाई का कार्य होना है , जिसके कारण बुधवार 11 अक्टूबर को दिन के 11 बजे से शाम 5 बजे तक पावर सप्लाई को बंद किया जाएगा | इसलिए बिजली उपभोक्ता अपने जरूरी कार्य बिजली गुल होने के पुर्व मे कर लें | जिससे कि उनको विधुत सप्लाई बंद के दौरान कोई भी असुविधा का सामना ना करना पड़े़ |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment