पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी जनता की समस्याएं-

---Advertisement---

 

रवि सिंह/सेराजुल होदा,,

दुद्धी/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी जनता की समस्याएं-
*“सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर प्राप्त कुल 29 प्रार्थना पत्रों में से 01 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया*
*जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश*

आज दिनांक 07.10.2023 को तहसील दिवस के अवसर पर डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी पर जन शिकायतों को सुना गया तथा कुल 29 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 01 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समुचित और त्वरित कार्रवाई करते हुये गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी दुद्धी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment