गुलशन रजा कमेटी का आरोप, अरोपी सौहार्द बिगाड़ने का कर रहे हैं प्रयास

---Advertisement---

अशफ़ाक कुरैसी,

बीजपुर /सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर टोला शांतिनगर निवासी मु० सलीम पुत्र स्वर्गीय हसन अली ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों आरोप लगाया है 30 सितंबर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप है कि टोले के दो युवकों ने उनके आवास में घुस कर लगाये गए धार्मिक झंडे को उखाड़ कर फेंक दिया और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए भाग गए। इधर गुरुवार को बीजपुर गुलशने रजा कमेटी के प्रबंधक नेसार खान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शाम पांच बजे टोले के एक युवक ने जामा मस्जिद के दरवाजे पर खड़ा होकर उनके मौलबी को माँ बहन की भद्दी भद्दी गालियां दी और मस्जिद को जड़ से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है।आरोप है कि पूर्व और वर्तमान में हुए हर घटना के बाद पुलिस को समय पर तहरीर दी गयी लेकिन आज तक पुलिस की ओर से कोई सार्थक कार्रवाई नही हुई जिसके कारण समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि उक्त मामले में दो युवकों को थाने में बैठाया गया है मामले की पुलिस जांच कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment