डीआरएम ने मालगाड़ी डिरेल प्रकरण में बैठाई जांच ,एडीआरएम धनबाद ने घटना स्थल का मुआयना

---Advertisement---

 

रवि सिंह,,

दुद्धी|सोनभद्र  धनबाद मंडल के एडीआरएम अमित कुमार शाम सवा चार बजे अपने विशेष सैलून से दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिरेल पॉइंट पहुँचे जहाँ घटना के कारणों का पता लगाने घंटे भर मुआयना किया और विभिन्न बिंदुओं को रेखांकित किया | उधर एडीआरएम के पहुँचने से 15 मिनट पूर्व मालगाड़ी के सभी तीन बोगी सहित इंजन को तीन दर्जन टेक्निकल स्टाफ व मजदूरों ने घंटो मसक्कत के बाद हाइड्रोलिक जैक के सहारे पटरी पर ले आये थे| एडीआरएम अमित कुमार ने बताया कि डीआरएम धनबाद के निर्देश पर मामले की जांच को टीम गठित कर दी है ,टीम अगले तीन से चार दिनों में इसकी रिपोर्ट सौंपेगी तो जिसकी जबाबदेही तय होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी|जांच टीम में इंजीनियरिंग ,सेफ्टी ,सिंग्नलिंग,मैकेनिकल के अधिकारी शामिल रहेंगे|

इनसेट:

9घंटे बाद डिरेल मालगाड़ी के इंजन सहित तीन डिब्बे पटरी पर आयीं

दुद्धी| घटना के लगभग 9 घंटे बाद डिरेल हुई मालगाड़ी के तीन डिब्बे सहित इंजन को पटरी पर ले लाया गया तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली| बता दे कि गुरुवार को सुबह 6:48 मिनट पर झारखंड से डोलोमाइट सोलिंग लेकर दुद्धी स्टेशन आ रही मालगाड़ी स्टेशन पहुँचने वाली थी कि स्टेशन से 250 – 300 मीटर पूर्व एक झटके के साथ डिरेल हो गयी थी|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment