बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र बीजपुर में गुरुवार को दुध्दी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार दुर्गा, पूजा, रामलीला, दशहरा, को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के ग्राहक बैंक सेवा केंद्र पेट्रोल पंप कर्मियों व क्षेत्र के ग्राम प्रधान के साथ-साथ संभ्रांतजन हिंदू मुस्लिम संप्रदाय के सभी लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर रहे पुलिस उपाधीक्षक श्री चंदेल ने क्षेत्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष से होने वाले स्थान एवं शांति व्यवस्था के बारे में विशेष रूप से बातचीत कर जानकारी हासिल किया।
उन्होंने कहा की बैंक के प्रबंधक विशेष सतर्कता बरते क्योंकि घटनाएं अचानक होती है साथ ही कहा कि पुराने स्थानो पर ही दुर्गा पूजा रामलीला होंगे कोई भी नये स्थान पर दुर्गा पूजा आदि कार्यक्रम नहीं करेगा इस दौरान उन्होंने कहां यह महापर्व हम सभी को सन्मार्ग पर चलने का राह दिखाता है जिसे उसका हमें अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा इस त्यौहार को मिलजुल कर भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में में मनाने की अपील की अगर किसी अराजक तत्व द्वारा त्यौहार में खलल डालने की कोशिश की तो उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा अगर क्षेत्र में कहीं भी अराजकता कोई भी फैलाने की कोशिश करता है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें जिस समय रहते सुलझा दिया जाए त्योहार के दौरान स्थानीय पुलिस क्षेत्रीय भ्रमण एवं पूजा पंडालों के आसपास मुस्तैदी से तैनात रहेगी इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव, ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता,छत्रपाल, विजय सिंह, बद्रीनाथ, बृज किशोर गुप्ता, सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

