सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रजखड़़ गाँव मे आज बुधवार की दोपहर चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा देवी पत्नी महेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी मझौली अपने पति के साथ बाइक से दुद्धी सीएचसी से इलाज कराकर अपने घर वापस लौट रही थी कि रजखड़ गाँव मे अचानक चलती बाइक से महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है।

