पिपरी/सोनभद्र।
(दीपू तिवारी,क्राइम जासूस)
2 october, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वी जयंती एवम 154 घंटे का महा सफाई अभियान में सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान के क्रम में उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के पिपरी में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल व जनपद के आला अधिकारी हुए सामिल व उपस्थित नगर के लोगो को दिया स्वच्छता का संदेश।

पिपरी नगर पंचायत के लोगों द्वारा घर घर जाकर दो गाड़ी प्लास्टिक वेस्ट इकठ्ठा किया गया जिसे इस महासफाई अभियान के अवसर पर विंध्याचल मण्डल के मंडलायुक्त श्री मुथु कुमार स्वामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर पिपरी नगर पंचायत से दो भरी गाड़ियां प्लास्टिक (पॉलीथिन) अल्ट्रा टेक शीमेंट को भेजा गया । जहाँ उसे रियूज़ किया जाएगा।उनके द्वारा नगर पंचायत पिपरी के समस्त कर्मचारी को PPE किट एवम जुट का बैग वितरण किया गया । कमिश्नर द्वार लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न कारने को कहा गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष चंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचयात पिपरी अंशुमान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विज सिंह आदि लोगो द्वारा स्वच्छता पर अपने अपने विचारों सबके सामने व्यक्त किया।

