*भारत ने मनवाया अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*

---Advertisement---

एम एस हशन
रेणुकूट,सोनभद्र। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। भारत ने इस समिट में अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।
उक्त बातें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मन की बात के 105वें एपिसोड में कहा। इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जर्मनी की 21 वर्षीय भारतीय संगीत प्रेमी कैसमी, कर्नाटक के होयसेड़ा मंदिरों, उत्तराखंड के युवाओं द्वारा प्रारंभ की गई घोड़ा लाइब्रेरी, हैदराबाद की 11 वर्षीय आकर्षणा सतीश के द्वारा प्रारंभ की गई लाइब्रेरी, संभल में 70 गांव द्वारा सोत नदी के पुनर्जीवन का कार्य, पश्चिम बंगाल की शकुंतला सरदार द्वारा साल के पत्तों पर सिलाई, कढ़ाई के कार्य की चर्चा के साथ साथ आने वाले त्योहारों में लोकल फॉर वोकल का मंत्र अपनाते हुए भारत में बने सामानों की खरीदारी करने का आग्रह किया। इस मौके पर मन की बात कार्यक्रम को आयोजित करने वाले रेणुकूट के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सदैव इस देश की भावनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करते रहते हैं। जो इस देश हर व्यक्ति को आकर्षित करती है वास्तव में यह हर देशवासियों के मन की बात रहती है। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश गुप्ता,आशीष मिश्रा, अंबुज पांडे, विशाल रघुवंशी, राहुल मिश्रा, सोनू सिंह, राकेश सिंह, सविता सिंह, रितिक पांडे, राहुल शर्मा , कृष्णा विश्वकर्मा, राज मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता एवं नगर वासी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment