श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्योहार के मद्देनजर हुई पीस कमिटी की बैठक।

By:

On: Saturday, September 2, 2023 3:13 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
(राजू खान, क्राइम जासूस )
आगामी कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

       

  इस दौरान वीर सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद द्वारा मुर्द्धवा स्थित कृष्णा मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया गया और उनके द्वारा बताया गया कि 6 सितम्बर सुबह से ही श्रद्धालु मन्दिर आना शुरू हो जाते है और रात को श्रद्धालुओं से मंदिर भरा रहेगा । इस दौरान उन्होंने बताया की राधा कृष्ण मंदिर मुर्द्धवा पर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी शख्य में लोग आते है जो रात यहाँ बिताकर 7 को वापस जाएंगे।
 चेहल्लुम त्योहार के बारे में ताज़िया कमिटी के अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि चेहल्लुम 9 सितम्बर को मनाया जायेगा,इस बार किसी भी प्रकार का जलूस नही निकाला जाएगा।
दोनो समुदाय के संभ्रांतजनो के द्वारा मिली सुझाव व जानकारी के बाद क्षेत्राधिकारी ने कहा कि
त्योहार शांति पूर्वक मनाए किसी भी प्रकार की अराजकता होने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस उपाधीक्षक पिपरी ने कहा कि त्योहार के दिन वीडियो ग्राफी के माध्यम निगरानी की जाएगी साथ ही शराब पी कर त्योहार के दिनों में घूमने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहेगी।
मीटिंग नगर पंचायत रेनुकूट से मुन्ना प्रसाद ने नगर पंचायत की तरफ से साफ सफाई ,पानी की व्यवस्था की बात कही।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, थानाध्यक्ष राजेश सिंह ,रेनुकूट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता,व्यपार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, मोहर्रम कमिटी अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन,सैयद अली, बिंदु गिरी, सोनू ,अशोक सोनकर आदि लोग उपस्थित रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment