*यूरिया खाद के लिए म्योरपुर ब्लॉक में मजदूर किसान मंच ने किया प्रदर्शन*

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह,

*यूरिया खाद के लिए म्योरपुर ब्लॉक में मजदूर किसान मंच ने किया प्रदर्शन*

इस सरकार में खाद तक नहीं किसानों को मिल रही – कृपाशंकर पनिका

म्योरपुर, सोनभद्र, 13 अगस्त 2020, म्योरपुर ब्लाक के किसान यूरिया खाद के लिए पिछले तीन हफ्तों से परेशान हैं. ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा किसानों को बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन में उन्हें खाद आवंटित हो जाएगी लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है. इसके खिलाफ आज मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए म्योरपुर सहकारी कृषि समिति पर प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों से बात की.

इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए मजदूर किसान मंच के नेता कृपाशंकर पनिका ने कहा कि योगी राज में किसानों की हालत बेहद खराब है. अभी तक किसानों को ओलावृष्टि और भारी वर्षा से नुकसान हुई फसल का मुआवजा तक नहीं दिया गया. कोरोना महामारी में मनरेगा में काम प्रवासी मजदूरों को ₹1000 और राशन का प्रबंध नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसान खाद तक के लिए परेशान है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. ऐसी स्थिति में तत्काल शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और किसानों की खाद की व्यवस्था करनी चाहिए. कार्यक्रम में मनोहर गोंड़, विनोद यादव जामपानी, अरविंद कुमार, विजय शंकर, जान साह आदि किसान शामिल रहे.

कृपाशंकर पनिका
मजदूर किसान मंच

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment