सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र। न्यायालय परिसर में लाखों की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का आज दोपहर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने बने शौचालय भवन का लोकार्पण किया। कचहरी परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय का आम व्यक्ति उपयोग कर सकता है। बने शौचालय दिव्यांग महिला और पुरुषों के लिए 10 सीटर का शौचालय निर्माण किया गया है। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिविजन सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव दिनेश कुमार के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता के अलावा न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।

