अनपरा/सोनभद्र ऊर्जान्चल कप में पूर्वांचल पीसीएल ने सीपीपी को हराकर सेमीफइनल में जगह बनाई :
ऊर्जान्चल कप लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में पूर्वांचल यूपीपीसीएल ने सीपीपी अनपरा को 51 रनों से हराकर अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी । इस मैच के मुख्य अतिथि अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह रहे जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ।
पूर्वांचल पीसीएल ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाये जिसमें फैज़ान हैदर ने 74, अरिज़ अलिव ने 52 रन बनाए, अविरल ने 2 विकेट लिए जवाब मे खेलने उतरी सीपीपी अनपरा ने 20 ओवरों 8 विकेट पर 161 रन ही बना पाई अरबाज़ खान ने 46 रन, अमित राय ने 36, शुभम ने 22 रन बनाए, सुफ़ियान ने 3 विकेट, रोहित ने 2 विकेट लिए ।
मैन ऑफ दी मैच पूर्वांचल के फैज़ान हैदर को अजय मौर्या द्वारा दिया गया ।

सोमवार को अनपरा बोर्ड और सीपीपी अनपरा में जो जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी । अम्पायर की भूमिका सुमित मिश्रा एवं आयुष सिंह रहे ।

