चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा 315 बोर के साथ एक पुलिस के गिरफ्त में।

By:

On: Tuesday, April 4, 2023 11:15 AM

---Advertisement---

कजरहट/मिर्ज़ापुर।
जनपद मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.04.2023 को उपनिरीक्षक जयशंकर राय चौकी प्रभारी कजरहट मय हमराह हेड कांस्टेबल बब्बन सिंह,हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव, कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु यादव के चौकी कजरहट से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, चेकिंग वाहन/संदिग्ध व्यक्ति, पेंडिंग विवेचना में मामूर थे की जरिए मुखबीर सूचना पर प्रभात पटेल ऊर्फ लव कुमार पुत्र दसरथ पटेल निवासी भवानीपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर हाल पता रामसरोवर बड़गांव थाना चुनार जनपद मीरजापुर को नई बस्ती बकियाबाद तिराहा से चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा 315 बोर के साथ नियमानुसार गिरफ्तार कर

थाना चुनार पर अभियुक्त प्रभात पटेल ऊर्फ लव कुमार उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 111/2023 धारा 41,411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment