शराब के नशे में पति ने पत्नी की लाठी-डंडे पीटकर हत्या कर दीया

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/सोनभद्र|निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना डूब क्षेत्र केअमवार चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरची के बियादामार टोले के भूईया बस्ती में शनिवार रात शराब के नशे में चूर पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे से प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिए जाने का मामला सामने आया है। गांव के निवासी रामप्यारे ने अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।
देसी शराब का नशा इतना ज्यादा था कि उसे एहसास भी नहीं हुआ की अपनी पत्नी की मौत हो गई हैऔर वह नशे में अपनी पत्नी के साथ बगल में सो भी गया।शोर गुल के कुछ देर बाद पड़ोस के लोग जब घर में घुसे तो देखा पति पत्नी के साथ सोया है लेकिन पत्नी की मौत हो चुकी है।घटना की सूचना पर रात साढ़े 9 बजे अमवार पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया|
बताया जाता है कि रामप्यारे पुत्र रामसहाय जाति भुईया निवासी ग्राम कोरची ,टोला बियादामर शनिवार शाम को शराब की नशे मे अपने पति ललिता देवी उम्र करीब 45 वर्ष को मोटे डंडे से पीठ व नाक तथा माथा के पास मार कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
अमवार चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर सिंह ने आज सुबह घटना स्थल पहुँच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया ,आरोपी पति अभी फरार है जिसकी तलाश की जारी है|बताया जा रहा है कि मृतिका 8 बच्चों की माँ है|चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतिका का पति दुष्ट स्वभाव का था कल दिन से ही अपनी पत्नी से झगड़ रहा था कि शाम को 7 बजे उसने वारदात को अंजाम दे दिया|बच्चों का मां के साथ हमेशा हमेशा के लिए छूट गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment