जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जोनल मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की, की तैनाती ।

By:

On: Friday, March 17, 2023 3:16 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया है कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम आदेशों तक कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के विद्युत कार्यालयों एवं विद्युत उपकेन्द्रों की सुरक्षा एवं आपातिक स्थिति में प्रभावी नियंत्रण एवं वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी। निर्धारित उप केन्द्रों पर सम्बन्धित स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरन्तर उपस्थित रहते हुए पर्याप्त निगरानी रखेंगें तथा संबंधित उपकेन्द्रों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के लिए जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित रखते हुए अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगें। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षकगण अपने परिक्षेत्र के उपकेन्द्रों पर कार्यरत विद्युत कर्मियों, जो हड़ताल में प्रतिभाग नहीं करना चाहते हैं, उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य आवश्यक वैकल्पिक उपायों की भी व्यवस्था सुनिचित कराने के लिए उत्तरदायी होंगंें। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र आवश्यकता के दृष्टिगत अपने स्तर से भी विभागीय कड़े निर्देश निर्गत करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें।

 

                         नामित अधिकारीगण निर्देशों के त्वरित अनुपालन करते हुए आवश्यकतानुसार किसी भी आपातिक स्थिति से अपर जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अथवा जिला मजिस्ट्रेट को प्राथमिकता के आधार पर अवगत करायेंगें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment