सांसद श्रीमती रीती पाठक ने बस दुर्घटना के पीड़ितों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना।

---Advertisement---

सीधी/मध्यप्रदेश।

सांसद श्रीमती रीती पाठक द्वारा 24 फरवरी को मोहनिया टनल के पास हुई दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। सांसद ने ग्राम बगैहा, गांधी ग्राम और पड़खुरी में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया।
सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है, इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दुःख की घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है तथा जीवन को सामान्य करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। सांसद ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी ली गई। बच्चों की शिक्षा दिक्षा, उपचार, पोषण आदि में हर संभव सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी इस दुखद दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा मृतकों1 के निकटतम परिजन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री जी ने भी पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की राहत राशि की घोषणा की है। सांसद ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर वह बिना किसी संकोच के उनसे मिल सकते हैं उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय , सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, एसडीएम नीलेश शर्मा उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment