(अशोक मदेशिया,क्राइम जासूस)
ओबरा/सोनभद्र।
आज दिनांक 23 फरवरी 2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना चारो इकाइयों द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरटिया प्रथम सेक्टर 9 ओबरा मे कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार सैनी, डॉ विकास कुमार, डॉ विभा पांडेय एवं डॉ महीप कुमार के द्वारा शिविरार्थियों को प्रार्थना, एन एस एस लक्ष्य गीत एवं योगाभ्यास कराया गया तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा शिविरार्थियों को पंक्तिबद्ध पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का कार्य संपादित कराया गया।
शिविरार्थियों द्वारा वृक्षारोपण भी कराया गया तत्पश्चात अंतराष्ट्रीय तायकांडो खिलाड़ी वर्षा सिंह ने बालिकाओ को सेल्फ डिफेंस के पैतरे सिखाई। बौद्धिक गोष्ठी में आत्माराम आई टी आई के डायरेक्टर नवनीत सिंह को आमंत्रित किया गया।

