बभनी/सोनभद्र।
( रवि शंकर ,क्राइम जासूस)
जनपद सोनभद्र के बभनी क्षेत्र अंतर्गत
बुढ़वा मंदिर बभनी में कल 19 फरवरी दिन रविवार को कलश यात्रा निकाला गया ,जिसमे भारी संख्या में महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए भाग लिया।तत्पश्चात शतचंडी महायज्ञ एवं रासलीला की शुरुआत हो गया।
कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए बैंड बाजा के साथ बभनी सरोवर से जल उठाया।इसी के साथ बुढ़वा मंदिर बभनी में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं रासलीला का शुभारंभ हो गया।
अवध धाम से पधारे यज्ञाचार्य बृजेश शरण महराज तथा आचार्यों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराया व विधि-विधान से पूजा कराया।
यज्ञाचार्य ने बताया कि कलश लेने से हमारे पूर्व जन्म के जो संचित पाप होते हैं उनका विनाश होता है तथा वरुण कलश सिर पर धारण करने से काम, क्रोध आदि का विनाश तथा दैहिक दैविक भौतिक तीनों तापों से रक्षा होती है। इस मौके पर कन्हैयालाल गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, राजनरायन गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, संजय कुमार जायसवाल, विनोद गुप्ता, रामनाथ, राकेश कुमार, गणेश, अखिलेश गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, चंद्रिका सेठ, रविशंकर गुप्ता आदि भक्तगढ़ सामिल थे।

