(अशोक मदेशिया,क्राइम जासूस)
चोपन / सोनभद्र।
समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि का सोनभद्र एक निजी कार्यक्रम में आए वापसी के उपरांत वरिष्ठ समाजसेवी शेर खान के आवास पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहां वर्तमान की भाजपा सरकार महंगाई भ्रष्टाचार गुंडागर्दी बढ़ी हैं जिसे रोकने में यह सरकार विफल रही है। देश में बेरोजगारी से नौजवान,किसान परेशान है।भाजपा सिर्फ धर्मजाति के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।
स्वागत करने वालों में – वरिष्ठ समाजसेवी शेर खान, बबलू धांगर,सपा नेता नजमूद्दीन इदरीशी,अजय पाठक,मुकेश जायसवाल, मुन्ना, नसरुद्दीन इदरीशी,आफताब खान सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

