डाक विभाग की पहल।

By:

On: Monday, February 20, 2023 2:09 AM

---Advertisement---

विंढमगंज /सोनभद्र ।

(राकेश केशरी,क्राइम जासूस)
स्थानीय क्षेत्र में स्थित भारतीय डाक विभाग के पोस्ट मास्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में खाताधारकों को पोस्ट ऑफिस में अपने मेहनत की गाढ़ी कमाई का बचत करने हेतु प्रेरित किया।

वर्तमान समय में इलाके में तरह-तरह के बैंक खोलकर के ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों का पैसा जमा करा कर भुगतान नहीं होने तथा बैंक भाग जाने साथ-साथ कई तरह के घोटाले से बचने के लिए आज बाजार में पोस्ट मास्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों को यह बताया गया कि आप सभी ग्रामीण भारतीय डाक विभाग में बचत बैंक सेवाएं जो निम्नवत है बचत खाता आवर्ती जमा सावधि खाता मासिक आय योजना लोक भविष्य निधि खाता सुकन्या समृद्धि योजना वरिष्ठ नागरिक बचत योजना बचत पत्र सहित अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना डाक जीवन बीमा ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अलावा कई तरह के योजनाएं आपके भविष्य को सुनिश्चित सुव्यवस्थित व मजबूत बनाने के लिए लागू किया गया है जिसका आप सभी लोग भारतीय डाक विभाग के शाखा में आकर खाता खुलवाएं और अपने जीवन की गाढ़ी कमाई का धन सुनिश्चित तरीके से रखें किसी भी तरह का कोई हेराफेरी नहीं है इस मौके पर रविकांत जयपथ सिंह अमित कुमार दीपक यादव अनूप पटेल बृजेश दुबे राकेश गुप्ता हर्षित प्रकाश मन्नू केसरी शकुंतला देवी आदि स्टाफ बाजार में भ्रमण करके लोगों को डाक विभाग में बचत के लिए प्रेरित कर रहे थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment