(अनिल जायसवाल ,क्राइम जासूस)
डाला/सोनभद्र।
महाशिवरात्रि पर्व पर स्थानीय क्षेत्र मे स्थित विभिन्न मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही,शिव भक्तों द्वारा सुबह से ही देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए भीड़ का ताता लगा रहा |
स्थानीय नगर क्षेत्र में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला, शिव मंदिर पटेहरा टोला,प्राचीन ओम शिव मंदिर बाड़ी व शिव पार्वती अमर गुफा दुबरा घाटी सलईबनवा मंदिर पर महिला पुरुष बच्चों सहित सभी शिव भक्तों का काफी भीड़ लगा रहा। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के बाड़ी में स्थित प्राचीन ओम शिव मंदिर और दुबरा घाटी सलईबनवा में स्थित शिव पार्वती अमर गुफा मंदिर पर महिला पुरुष व बच्चों का काफी भीड़ देखने को मिला जहां पूर्व की भांति इस वर्ष भी दुकानदारों ने मिठाइयां ,फल, खिलौने सहित विभिन्न प्रकार के अस्थाई दुकान लगाकर एक दिवसीय शिवरात्रि मेला लगाया जहां लोगों ने इस मेले की मिठाई की दुकानों पर प्रसिद्ध गुड़हिया की जलेबी के स्वाद का आनंद लेते हुए और पैकिंग करा कर घर ले जाते दिखे। मेले में लगभग हजारों की भीड देखने मिली। अस्थाई मार्केट में परिजन सहित लुफ्त उठाने के लिए लोगों का आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। शिवरात्रि पर्व पर लगे मेले को देखकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सूबे के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड़ व ब्लाक प्रमुख चोपन लीला देवी ने बाड़ी स्थित प्राचीन ओम शिव मंदिर मे जलाभिषेक किया ।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत,चौकी इंचार्ज डाला अरविंद कुमार गुप्ता,उपनिरीक्षक त्रिभुवन राय सहित प्रत्येक स्थानों पर स्थानीय पुलिस टीम चाक-चौबंद नजर आई।

