पूर्व मध्य रेलवे अन्तर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के लीग मैचों का फाइनल मैच कल लोको एव ट्रैफिक के बीच खेला जाएगा।

By:

On: Saturday, February 18, 2023 3:23 PM

---Advertisement---

(अशोक मदेशिया ,क्राइम जासूस)

चोपन/सोनभद्र ।
पूर्व मध्य रेलवे अन्तर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल खेला जाएगा।
आपको अवगत कराते चले कि दिनाँक 18.1.2023 को लोको एवं विद्युत विभाग के बीच खेला गया। विद्युत विभाग टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोको टीम ने 138 रन 1 विकेट खोकर बनाया। जिसका पीछा करते हुए विद्युत विभाग के टीम ने 12 ओवर में 110 रन ही 5 विकेट खोकर बना पाई।


इस प्रकार लोको टीम 28रन से जीतकर फाइनल मैच में प्रवेश किया।
मैन ऑफ द मैच सुभांकर कोले को दिया गया। कोले ने 53 रन बना कर अपने जीत के लिए अहम योगदान दिया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच का मुकाबला ट्रैफिक & इंजीनियरिंग के बीच खेला गया।
ट्रैफिक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैफिक की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बना कर जीत के लिए इंजनियरिंग टीम को 117 रन बनाने का लक्ष्य रखा। इंजनियरिंग का टीम लक्ष्य का पिछा करते हुए 77 रन पर आल आउट हो गए।
ट्रैफिक टीम जीतकर फाइनल में कल 19-2- 23 लोको टीम के साथ खेलेगी।
मैन ऑफ द मैच योगेश कुमार रहें। जिनको टूर्नामेंट अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।
रेलवे अन्तर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ साथ एरिया स्पोर्ट भी मंडल यातायात प्रबन्धक/चोपन के दिशानिर्देश व उमेश कुमार सिंह सीआईटी चोपन सह ईसीआरकेयू शाखा अध्यक्ष चोपन के अध्यक्षता में कराया जा रहा है। इस टूर्नामेंट को कराने में
स्पोर्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष व संयोजक राकेश कुमार टी आई , नीरज कुमार टी आई, एवम् सदस्य रोहित कुमार, कपिल कुमार, एस पी सिंह , आर के यादव, एस जे मौर्या, आर पी शाह, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, सूरज, रोमी, ज्वाला प्रसाद, विकास, सोनू,उज्जवल सहित अनेकों कर्मचारियों का सहयोग मिलता आ रहा है।
खेल को सफल बनाने में सभी विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों सहित सभी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।खेल का आनन्द उठाने के लिए और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने लिए खेल मैदान में अवश्य पधारें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment