(अशोक मदेशिया,क्राइम जासूस)
चोपन/सोनभद्र।
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर एवं चोपन ब्लाक सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों एव शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही सुबह से ही शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया जो दोपहर तक चलता रहा।

नगर के प्राचीन कैलाश मंदिर, काली मंदिर,गौरीशंकर मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर,दुर्गा मंदिर,हनुमान मंदिर सहित जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गाँव में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक बाबा शोभनाथ मंदिर पर पांच बजे भोर से ही श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों का तातां लगना शुरू हो गया,जो दस बजते बजते लंबी लाइन में तब्दील हो गया, पूरा क्षेत्र हर हर महादेव माता पार्वती पतये नमः शिवाय के जयकारों से वायुमंडल गुंजायमान रहा।
बाबाशोभनाथ के मंदिर पर वैसे तो प्रतिदिन दर्शनार्थियों की भीड़ रहती है परंतु शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भक्त यहाँ पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं इस दौरान यहाँ का नजारा बहुत ही मनमोहक रहता है यहाँ की गुड़ वाली चटहिया जलेबी मेले में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रखती है |
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन थाना प्रभारी लछमण पर्वत स्वयं एवं हर मंदिरों में पुलिस डियूटी पर तैनात नजर आई।इसी क्रम जुगैल पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद नजर आई।

